हरियाणा

हरियाणा में 18 नगर पालिकाओं में आम चुनाव की शुरू हुई तैयारियां

Shantanu Roy
9 Feb 2023 7:01 PM GMT
हरियाणा में 18 नगर पालिकाओं में आम चुनाव की शुरू हुई तैयारियां
x
बड़ी खबर
चंडीगढ़। गर्मी का मौसम आते ही हरियाणा के नगर पालिका क्षेत्रों में सियासी घमासान शुरू होने जा रहा है। इसके चलते शहरी क्षेत्रों में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है। हरियाणा ने वर्ष 2023 में राज्य की 18 नगर पालिका के आम चुवान की तैयारियां शुरू कर दी है। इसके लिए परिसीमन नियम के तहत समितियां गठन करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। जिसमें कलायत, पूंडरी, सीवन, जुलाना, कनीना, लोहारू, हथिन, खरखोदा, इंद्री, नीलोखेड़ी, नारनौंद, सिवानी, बवानी खेड़ा, बेरी, अटेली मंडी, फारुख नगर, कलानौर, जाखल मंडी और एक अन्य पालिका शामिल है।
बता दें कि नगर पालिका आम चुनाव को लेकर अधिकारियों की तरफ से तैयारियां शुरू कर दी गई। वहीं वार्ड परिसीमन नियमावली 1977 के नियम 7 निहित व्यवस्थानुसार महिला वार्डों के रोटेशन व ड्रा ऑफ लॉट के तहत समिति गठित होंगी। साथ ही चुनाव में पिछड़े वर्ग के आरक्षण को लेकर भी जनसुनवाई के लिए मंडल अनुसार समय और तिथि तय किया गया है। जिसमें गुरुग्राम, हिसार, फरीदाबाद और समेत कई जिलों में अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों का पक्ष सुना जाएगा।
Next Story