
x
हरियाणा। करनाल के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला नेहा की में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मृतक महिला कस्बा नीलोखेड़ी की रहने वाली थी और उसकी शादी लगभग 5 साल पहले करनाल के गांव पाढा में हुई थी।
मृतक महिला का एक बच्चा भी है और अब वह लगभग 3 महीने से गर्भवती थी। महिला का इलाज करनाल रेलवे रोड स्थित एक निजी अस्पताल में पिछले 3 दिनों से चल रहा था। गुस्साए मृतक महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर महिला को जहरीला पदार्थ देने का आरोप लगाया है।
मृतक महिला के मामा का कहना है कि जब से उसकी बेटी की शादी हुई है, तब से ही उसके ससुराल वाले उसे दहेज को लेकर प्रताड़ित कर रहे थे। दहेज की मांग करने पर कई बार मृतक महिला के पति को पैसे दिए गए और अंत में कुछ दिन पहले उसने एक बार फिर पैसों की मांग की थी। लेकिन आर्थिक हालत तंग होने के कारण वह पैसा नहीं दे पाए थे।
मृतक महिला के मामा ने आरोप लगाते हुए कहा कि मृतक नेहा का ससुर उस पर बुरी नियत रखता था तथा मृतक महिला का पति भी उसे अनैतिक रूप से शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालता था। इन सब के चलते रोजाना ससुराल पक्ष के लोग उसकी बेटी के साथ झगड़ा और मारपीट करते थे। परिजनों ने आरोप लगाया है कि इसी झगड़े को लेकर ससुराल पक्ष के लोगों ने उनकी बेटी को जहर दे दिया।
जिसके बाद उसका अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक महिला के परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर रिश्वतखोरी तथा पक्षपात करने का आरोप लगाया है। मामले को शांत करवाने अस्पताल में पहुंची डायल 112 की टीम तथा सदर पुलिस चौकी इंचार्ज का रास्ता रोकते हुए पुलिस पर भी कई सवालिया निशान लगाए।
मूनक थाना पुलिस प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि मृतक युवती का नाम नेहा है जो कि नीलोखेड़ी की रहने वाली है। जिसकी जहरीला पदार्थ खाने से इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक महिला की मां द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने विभिन्न आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
( जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।)
Next Story