Pradhan Mantri सूर्य घर योजना: बिजली बिल में कमी, बचत और कमाई का अवसर

Faridabad.फरीदाबाद। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर मंगलवार को लघु सचिवालय में जिला उपायुक्त विक्रम सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने योजना के बारे में बताया, इसके तहत पात्र लाभार्थियों को अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने की सुविधा प्रदान की जा रही है, जिससे उन्हें मुफ्त बिजली मिलेगी। 15-18 हजार रुपये तक की होगी बचत सरकार की ओर से सब्सिडी और तकनीकी सहायता भी दी जाएगी। योजना के तहत प्रत्येक परिवार को हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलेगी, जिससे प्रति वर्ष करीब 15 से 18 हजार रुपये की बचत होगी। यह वीडियो भी देखें इसके साथ ही परिवार अतिरिक्त बिजली को बिजली वितरण निगम को बेचकर भी आय अर्जित कर सकते हैं।
इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से सब्सिडी भी दी जाएगी। एक किलोवाट सिस्टम के लिए 30 हजार रुपये, दो किलोवाट के लिए 60 हजार रुपये और तीन किलोवाट या इससे अधिक के लिए 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी मिलती है। इसके अलावा सस्ती ब्याज दरों पर बैंक लोन की सुविधा भी दी जा रही है।जिले में अब तक इतने घरों में लगाए गए सोलर पैनलजिले में अब तक 311 घरों में सोलर पैनल लगाए जा चुके हैं। शेष आवेदनों पर विभाग द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है तथा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।अगले सप्ताह इस विषय पर सभी सरपंचों, पार्षदों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक भी आयोजित की जाएगी ताकि वे गांव के लोगों को इस योजना के लाभ के बारे में जागरूक कर सकें।चारों जोन में बिजली विभाग के सभी अधिशासी अभियंता प्रतिदिन 15 कनेक्शन लगवाने का लक्ष्य निर्धारित करेंगे तथा आम जनता को भी इस योजना के लाभ के बारे में जागरूक करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में इस योजना के तहत सभी सरकारी आवासीय भवनों व कार्यालयों में सोलर पैनल लगाए जाएंगे।





