
x
Karnal करनाल: इनेलो की रोहतक रैली को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने हाल ही में इनेलो पर निशाना साधते हुए कहा था कि भाजपा का असली एजेंडा ही रोहतक की रैली थी, जिसे लोग समझ गए हैं।' इस पर अब केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पलटवार किया। मनोहर लाल ने करनाल में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि “इनेलो और कांग्रेस क्या कहेगी, उनके बीच तो नूरा कुश्ती चलती रहती है। हमें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि कांग्रेस और इनेलो बार-बार आरोप लगाती हैं कि भाजपा किसी के साथ मिल गई है। उन्होंने कहा, “हम तो सबके साथ मिले हुए हैं कांग्रेस के साथ भी और जेजेपी के साथ भी। लोगों के साथ मिलकर चलने में भला बुराई ही क्या है। हम सबको साथ लेकर ही आगे बढ़ेंगे।”
करनाल दौरे पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने दिनभर कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। सबसे पहले उन्होंने कर्ण कमल कार्यालय में कार्यकर्ताओं संग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम सुना। इसके बाद अपने 82 नंबर बूथ समिति के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और सभी को स्वच्छ शहर रखने का संदेश दिया। वे सेक्टर-8 स्थित अग्रसेन भवन भी पहुंचे, जहां एक संस्था की ओर से सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। मनोहर लाल ने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया और शुभकामनाएं दीं।
इसके बाद वे श्रीकृष्ण गौशाला पहुंचे, जहां स्वामी ज्ञानानंद महाराज के साथ गायों की पूजा-अर्चना की, पुष्पवृष्टि की और तिलक लगाया। केंद्रीय मंत्री ने गोशाला परिसर में बने गो-चिकित्सालय और लगाए गए फ्री मेडिकल कैंप का भी निरीक्षण किया, जहां बड़ी संख्या में लोग इलाज कराने पहुंचे थे। केंद्रीय मंत्री का कार्यक्रम देर शाम तक जारी रहेगा। वे सिख सम्मेलन में शामिल होंगे और इसके बाद व्यापारियों के साथ जीएसटी से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करेंगे।
Tagsमनोहर लालभाजपारोहतक रैलीइनेलोकांग्रेसकरनाल दौरासामूहिक विवाहगौशालासियासी बयानबाजीजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





