हरियाणा
मतदान केंद्र पर ड्यूटी से नदारद रहना पुलिसकर्मियों को पड़ा भारी, मामला हुआ दर्ज
Shantanu Roy
9 Nov 2022 6:22 PM GMT

x
बड़ी खबर
सोनीपत। हरियाणा के 9 जिलों में आज दूसरे चरण के तहत जिला परिषद और ब्लॉक समिति सदस्यों के को चुनने के लिए मतदान हुआ। सोनीपत में भी शाम 6 बजे तक 59.7 फीसदी मतदान हुआ है। इस बीच दो पुलिसकर्मियों पर चुनावी ड्यूटी में कोताही बरतने के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। जानकारी के अनुसार दोनों ही पुलिसकर्मी मतदान केंद्र पर ड्यूटी के दौरान नदारद मिले थे। इसलिए दोनों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। सोनीपत के मोहाना थाने में पुलिसकर्मी इएचसी हरिकृष्ण और बहालगढ़ थाने में इएचसी रणधीर पर केस दर्ज किया गया है। बता दें कि इएचसी रणधीर भिवानी जिले के रहने वाले हैं और मतदान केंद्र पर ड्यूटी करने के लिए सोनीपत पहुंचे थे।
Next Story