हरियाणा

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन, कुख्यात गैंगस्टर प्रियव्रत फौजी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित

jantaserishta.com
4 Jun 2022 9:48 PM IST
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन, कुख्यात गैंगस्टर प्रियव्रत फौजी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित
x
पढ़े पूरी खबर

सोनीपत: पंजाबी गायक सिद्धू मुसेवाला की हत्या मामले में हरियाणा की सोनीपत पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. सोनीपत पुलिस ने मूसेवाला मर्डर केस में संदिग्ध गैंगस्टर प्रियव्रत (Gangster Priyavrat) उर्फ फौजी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है. दरअसल, गैंगस्टर प्रियव्रत पिछले 1 साल से फरार चल रहा है. उसने इसी साल 18 मार्च को अजय उर्फ बिट्टू बरोणा, जो एक गैंगस्टर है. उसके पिता कृष्ण की हत्या की थी. प्रियव्रत पर कई मामले दर्ज हैं. हरियाणा की सोनीपत पुलिस गैंगस्टर प्रियव्रत की काफी समय से तलाश कर रही है. हालांकि अभी तक वो पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story