हरियाणा

बुलेट सवार को पुलिस ने दिया सबक, 32,500 रुपये का चालान काटा

Saba Naaz
2 July 2025 9:11 PM IST
बुलेट सवार को पुलिस ने दिया सबक, 32,500 रुपये का चालान काटा
x
Haryana हरियाणा : यातायात नियमों की अनदेखी अब वाहन चालकों पर भारी पड़ने लगी है। हांसी पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन के दिशा-निर्देशों पर नारनौंद ट्रैफिक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पटाखा साइलेंसर वाली बुलेट बाइक का 32 हजार 500 रुपये का चालान काटा है।
नारनौंद ट्रैफिक इंचार्ज रामनिवास की अगुवाई में पुलिस टीम ने माजरा प्याऊ के पास चेकिंग अभियान चलाया हुआ था। इसी दौरान एक युवक बुलेट मोटरसाइकिल पर तेज आवाज के साथ आता दिखाई दिया। उसे रोककर जब जांच की गई तो पाया गया कि उसकी बाइक में पटाखा साइलेंसर लगा हुआ था, जिससे तेज धमाके जैसी आवाजें आ रही थी।
बुलेट चालक से जब वाहन से संबंधित दस्तावेज मांगे गए तो वह मौके पर बुलेट चालक से जब वाहन से संबंधित दस्तावेज मांगे गए तो वह मौके पर कागजात भी नहीं दिखा सका। इसके चलते पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत 32,500 का चालान काटा।
Next Story