हरियाणा

पुलिस ने छापे में पकड़ा 223 किलोग्राम बम और पटाखों का जखीरा

Admindelhi1
2 Nov 2026 10:58 AM IST
पुलिस ने छापे में पकड़ा 223 किलोग्राम बम और पटाखों का जखीरा
x
पुलिस की दबिश में मिला बम-पटाखों का बड़ा जखीरा

जींद: नरवाना तथा अलेवा में जिला पुलिस ने रविवार काे छापेमारी कर दो दुकानदारों के कब्जे से 223 किलोग्राम बम व पटाखे बरामद किए हैं। संबंधित थाना पुलिस ने बम व पटाखे रखने वाले दोनों लोगो के खिलाफ एक्सपोलिसिव एक्ट के तहत मामला किया है।

थाना अलेवा के प्रभारी निरीक्षक पूर्ण दास ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि अलेवा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव अलेवा निवासी साहिल ने अपने मकान के निकट गोदाम में बम व पटाखों का भंडारण किया हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस ने साहिल के गोदाम पर छापा मारा। तलाशी के लेने पर वहां से 60 किलोग्राम बम व पटाखे बरामद हुए। दस्तावेज मांगे जाने पर वह उन्हें दिखाने में नाकाम रहा। अलेवा थाना पुलिस ने साहिल के खिलाफ एक्सपोलिसिव एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं शहर थाना नरवाना पुलिस को सूचना मिली थी कि धर्म सिंह कालोनी निवासी चंद्रभान ने ढाकल रोड पर अपनी दुकान में बम व पटाखों का भंडारण किया हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस ने चंद्रभान के ठिकाने पर छापेमारी कर तलाशी ली तो वहां से 163 किलोग्राम बम व पटाखे बरामद हुए। पुलिस कर्मियों ने जब बम व पटाखों से संबंधित दस्तावेज मांगे तो वह उन्हें दिखाने में नाकाम रहा। शहर थाना नरवाना पुलिस ने चंद्रभान के खिलाफ एक्सपोलिसिव एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Story