पंजाब
Panjab: थाने की घेराबंदी से पहले अलर्ट पर पुलिस, किसान नेताओं को नजरबंद किया गया
Riyaz Ansari
5 May 2025 11:59 PM IST

x
Chandigarh चंडीगढ़: शंभू थाने के बाहर प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले ही पंजाब पुलिस ने सोमवार सुबह एहतियातन कार्रवाई करते हुए संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) से जुड़े कई नेताओं को नजरबंद कर दिया। किसानों की योजना मंगलवार को प्रदर्शन करने की थी, लेकिन उससे एक दिन पहले ही पुलिस ने हाईवे और लिंक रोड्स पर विशेष नाके लगाकर सुरक्षा कड़ी कर दी।
मलेरकोटला, लुधियाना, खन्ना और रायकोट की ओर जाने वाले रास्तों पर भी सख्त निगरानी की गई। किसान नेता जगजीत डल्लेवाल को सुबह 4 बजे घर में ही नजरबंद कर दिया गया। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस संबंध में वीडियो साझा किया।
पुलिस ने इस कार्रवाई को सामान्य सुरक्षा कदम बताया, जबकि किसान संगठनों ने इसे दमनकारी बताया है। बताया जा रहा है कि जिले में कम से कम छह किसान नेताओं को घर में ही रोका गया।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारकिसान मोर्चाप्रदर्शनपंजाब पुलिसKisan MorchademonstrationPunjab Police
Next Story





