हरियाणा

मुलजिम को पकड़ने गई थी पुलिस, डायल 112 गाड़ी लेकर फरार हुआ आरोपी

Shantanu Roy
9 Oct 2023 5:36 PM IST
मुलजिम को पकड़ने गई थी पुलिस, डायल 112 गाड़ी लेकर फरार हुआ आरोपी
x
यमुनानगर। ‘बस एक कॉल दूर, हम तैयार हैं’ का नारा अपनी पीआरवी गाड़ी डायल 112 पर लिखाकर चलने वाली हरियाणा पुलिस के साथ तगड़ा खेल हो गया। पुलिस के सेवा, सुरक्षा और सगयोग के नारे को एक आरोपी ने पलीता लगा दिया। दरअसल, पुलिस एक मुलजिम को पकड़ने उसके गांव गई थी, लेकिन मुलजिम ने पुलिस के साथ ही धोखा कर दिया और पुलिस को चकमा देकर डायल 112 की गाड़ी लेकर रफू चक्कर हो गया।
पूरा मामला यमुनानगर के खुर्दी गांव का है। जहां पुलिस एक मुलजिम को पकड़ने गई थी। पुलिस जैसे ही गांव पहुंची और आरोपी की तलाश करने लगी तो आरोपी पुलिस को चकमा देकर डायल 112 गाड़ी को लेकर फरार हो गया। पुलिस ने जब पीछा किया तो वो सेक्टर 18 में एक खाली जगह गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया। अब पुलिस एक बार फिर मुलजिम की तलाश में जुट गई है।
Next Story