हरियाणा

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, हत्या मामले में 4 आरोपियों किया गिरफ्तार

Shantanu Roy
10 Jan 2023 6:49 PM GMT
पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, हत्या मामले में 4 आरोपियों किया गिरफ्तार
x
बड़ी खबर
रोहतक। पुलिस ने युवक की हत्या करने वाले चार आरोपियों को 12 घंटे में ही पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपियों ने गोली और चाकू से वार कर मनीष नामक युवक को मौत के घाट उतारा था। सभी कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा। एएसपी कृष्ण कुमार रोहतक पुलिस ने प्रेस वार्ता कर मीडिया को बताया कि गांव सांघी में एक मनीष नाम युवक की गोली और चाकू मार कर हत्या कर दी थी। इस हत्या मामले में पुलिस ने 12 घंटे के अंदर ही हत्या आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सोमवार शाम को पुलिस को सूचना मिली थी।
गांव सांघी में गोली लगने से दो युवक घायल हुए है। जब हम सूचना पर हॉस्पिटल पहुंचे तो एक गोली लगने से ब्राड डेड हो चुका था जबकि एक घायल पीजीआई में भर्ती था। मृतक मनीष की गांव के रहने वाले नकुल से एक पुरानी रंजिश थी जिसकी वजह से नकुल ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर मनीष की गोली और चाकू मार कर हत्या कर दी। मनीष एक कम्पनी में 2020 में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। उसी दौरान मनीष ने नकुल की पिटाई की थी। जिसकी एफआईआर भी सदर थाने में दर्ज हुई थी। सोमवार को मनीष अपनी दारी के तेरहवीं की रस्म के बाद टेंट का सामान देने गया था। उसी बीच आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। वह भागने का प्रयास भी किया, लेकिन आरोपियों ने उसे घेर कर मौत के घाट उतार दिया।
Next Story