हरियाणा

पुलिस ने दो साल पहले गायब हुई महिला व उसकी अढ़ाई वर्ष की बच्ची को ढूंढा

Admin Delhi 1
20 April 2022 5:40 PM GMT
पुलिस ने दो साल पहले गायब हुई महिला व उसकी अढ़ाई वर्ष की बच्ची को ढूंढा
x

भिवानी न्यूज़ लेटेस्ट: राज्य अपराध शाखा की टीम ने बुधवार को झज्जर जिले में दर्ज मुकदमे में करवाई करते हुए वर्ष 2020 से गायब एक महिला व उसकी अढ़ाई वर्ष की बच्ची को ढूंढ निकाला है। महिला झज्जर जिले के गांव मागावास से सन्दिग्ध परिस्थितियों में गयाब हुई थी।

जानकारी के अनुसार 12 अक्टूबर 2020 को झज्जर निवासी रेणु अपनी बच्ची परी के साथ किसी कार्य से हॉस्पिटल जा रही थी। हॉस्पिटल में वह सन्दिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई थी। रेणु के पति सतीश ने झज्जर जिले की बेरी पुलिस थाने में शिकायत की थी। बेरी पुलिस ने इस मामले में करवाई की लेकिन रेणु का कही कुछ पता नही चला। बाद में मामला अनट्रेस हुआ। मामला बाद में राज्य अपराध शाखा को सौप दिया गया। अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह के मार्ग दर्शन में यह मामला अपराध शाखा के झज्जर प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह को सौपा। देवेंद्र सिंह ने आज रेणु व उसकी बेटी परी को उत्तर प्रदेश के बदायूं से बरामद कर लिया है। बताया जाता है कि रेणु व उसकी बेटी की सूचना देने वाले को अपराध शाखा ने दस हजार रुपये इनाम की भी घोषणा की हुई थी। उसे आज न्यायालय में पेश किया गया। जहाँ उसके 164 के बयान दर्ज करवाये गए और बाद में उसके परिजनों को सौप दिया गया।

Next Story