हरियाणा

पानीपत में बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़, रात के अंधेरे में दोनों ओर से चली ताबड़तोड़ गोलियां

Admin4
22 Nov 2022 9:26 AM GMT
पानीपत में बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़, रात के अंधेरे में दोनों ओर से चली ताबड़तोड़ गोलियां
x
पानीपत। जिला पुलिस और बदमाशों के बीच रात के अंधेरे में मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दोनों ओर से गोलियां चली। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने बदमाशों को काबू कर लिया है। बताया जा रहा है कि गोली लगने से बदमाश घायल भी हुए हैं।
जानकारी के अनुसार देर रात यमुना क्षेत्र में बदमाशों का सामना जिला पुलिस की सीआईए-2 से हो गया। बचकर भागने के लिए बदमाशों ने पुलिस के ऊपर गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस दौरान बदमाशों ने कई राउंड फायर किए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी बदमाशों के ऊपर गोलियां चलाई। पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल भी हो गए हैं। इसके बाद पुलिस ने बदमाशों को काबू करने में कामयाबी हासिल की है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश किसी बड़ी वारदात में भी शामिल रह चुके हैं।

Next Story