हरियाणा

एटीएम मशीन तोड़कर रुपये चोरी करने का प्रयास करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Shiddhant Shriwas
10 Feb 2022 3:23 PM IST
एटीएम मशीन तोड़कर रुपये चोरी करने का प्रयास करने वाले  दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
x

फाइल फोटो 

आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

जनता से रिस्ता वेबडेसक: करनाल। डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने इंद्री में एटीएम मशीन तोड़कर रुपये चोरी करने का प्रयास करने वाले दो आरोपियों को काबू कर लिया है। पुलिस के अनुसार चार फरवरी को गिरधर जांगडा मैनेजर आईसीआईसीआई बैंक इंद्री ने शिकायत दी थी कि चार फरवरी की रात को करीब नौ बजे बैंक के गार्ड कर्मचंद ने उसे फोन करके बताया कि दो युवक एटीएम में घुसकर एटीएम मशीन तोड़कर रुपये निकालने का प्रयास कर रहे थे। जब गार्ड शोर सुनकर एटीएम मशीन के पास गया तो दोनों युवक गार्ड को देखकर मौके से भाग गए। एटीएम मशीन को चेक करने पर पाया कि एटीएम मशीन क्षतिग्रस्त मिली और आरोपी नकदी निकालने में विफल रहे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इस मामले की जांच डिटेक्टिव स्टाफ करनाल की टीम को सौंपी गई।

एएसआई कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में टीम ने आठ फरवरी को दोनों आरोपी रविंद्र कुमार उर्फ बिंद्र निवासी गांव गढ़ी साधान जिला करनाल व सागर निवासी गांव बड़ौता जिला करनाल हाल गांव गढी साधान जिला करनाल को भादसों मोड़ इंद्री से वारदात में इस्तेमाल एक मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा खुलासा किया गया कि वह स्मैक का नशा करने के आदी हैं और नशा पूर्ति के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं। जांच में खुलासा हुआ कि उपरोक्त वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपियों द्वारा दिन के समय हर्बल पार्क इंद्री से एक बैटरी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। इस बैटरी चोरी के संबंध में भी थाना इंद्री में मामला दर्ज है।
आरोपियों द्वारा यह भी खुलासा किया गया कि एटीएम मशीन तोड़ने की वारदात के समय वह एटीएम से अपने एटीएम कार्ड से रुपये निकालने गए थे लेकिन आरोपियों के खाते में रुपये नहीं होने की वजह से उन्होंने उसी समय एटीएम मशीन तोड़कर रुपयेे चोरी की योजना बनाई। योजना के अनुसार एक आरोपी देखरेख करने के लिए एटीएम के बाहर खड़ा हो गया और दूसरा आरोपी एक लोहे की पत्ती के द्वारा एटीएम मशीन तोड़ने का प्रयास करने लगा लेकिन बैंक गार्ड की सजगता की वजह से आरोपी एटीएम मशीन से कैश चोरी करने में असफल रहे। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
Next Story