हरियाणा

25 लाख की फिरौती मांगने के आरोप में पुलिस ने उत्तर प्रदेश से दो आरोपी को किया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
27 April 2022 1:58 PM GMT
25 लाख की फिरौती मांगने के आरोप में पुलिस ने उत्तर प्रदेश से दो आरोपी को किया गिरफ्तार
x

हरयाणा क्राइम न्यूज़ अपडेटेड: एसजीएम नगर के फाईनेंसर से फोन कर 25 लाख की फिरौती मांगने वाले 2 आरोपियों को क्राइम ब्रांच 48 की टीम ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बुधवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपी स्थाई रुप से राशिद उत्तर प्रदेश के शाजापुर जिले के मीरानपुर का रहने वाला है। अस्थाई रुप से दिल्ली के जामिया नगर में रहता है।

आरोपी मोहम्मद हसीब उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के दिलाजाक जलाल नगर का रहने वाला है। अस्थाई रुप से दिल्ली के ओखला बटला हाउस में रहता है। क्राइम ब्रांच टीम ने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर दोनो आरोपियों को उत्तर प्रदेश से काबू किया है। फाईनेंसर मैनेजर पुनित कुमार का एसजीएम नगर में घर बन रहा है। मकान के बनाने में आरोपी राशिद मजदूरी का काम कर रहा था। आरोपी ने फाईनेंसर मैनेजर से पैसे हड़पने की नियत से ठेकेदार के फोन से पुनित कुमार का फोन नम्बर निकाल लिया था। आरोपी ने पुनित की फोटो, फोन नम्बर सहित सभी डिटेल अपने दोस्त मोहम्मद हसीब के फोन पर भेज दी। दोनों ने साथ मिलकर पुनित से फोन कर 24 अप्रैल को रात करीब 9.00 बजे 25 लाख रुपए की फिरौती मांगी जिसकी सूचना पुनित ने थाना एसजीएम नगर को दी। शिकायत पर तुरंत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी। मुकदमें की कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच टीम ने बुधवार को दोनों आरोपियो उत्तर प्रदेश से काबू कर लिया। आरोपियो को फरीदाबाद लाया जा रहा है। फरीदाबाद लाकर आरोपियो को अदालत में पेश कर आरोपियों को पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

Next Story