हरियाणा

पुलिस ने लूट करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

Admin4
19 March 2023 9:27 AM GMT
पुलिस ने लूट करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
x
संगरूर। एक और महिला दहेज की बलि चढ़ गई। पुलिस ने इस संबंध में मृतक महिला के पति सहित पांच व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जानकारी देते हुए थाना सदर संगरूर की महिला पुलिस अधिकारी कर्मजीत कौर ने बताया कि पुलिस के पास गुरसेवक सिंह निवासी गांव नंगला ने बयान दर्ज करवाए कि उसकी बहन गुरप्रीत कौर का विवाह 15 फरवरी 2022 को टेक सिंह निवासी बिखरी के साथ हुआ था, विवाह से कुछ महीनों बाद उसका ससुराल परिवार उसे दहेज लाने के लिए तंग-परेशान करने लगा। आज जब टेक सिंह का उसके पिता के पास फोन आया कि गुरप्रीत कौर ने अपने आपको आग लगाकर खुदकुशी कर ली है। जब वह अपनी बहन के ससुराल घर पहुंचे, तो उसकी बहन वेहड़े में झुलसी हुई थी, जिसकी मौत हो चुकी थी।
शिकायतकर्त्ता के बयानों के आधार पर उसके पति टेक सिंह, सास बलजीत कौर, ससुर बंत सिंह, गुरप्रीत सिंह तथा सुखप्रीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।पलवल(गुरुदत्त): शहर की पुलिस ने सड़क पर लूट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही कब्जे से मोबाइल और बाइक बरामद हुई है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
जांच अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि वर्ष 2021 में बाबरी मोड पर 4 युवकों ने एक व्यक्ति से उसकी बाइक व फोन लूट लिया था। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों को तलाश शुरू कर दी थी। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन सैनिक कालोनी होडल निवासी लक्ष्मण पिछले दो सालों से फरार चल रहा था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से लूट की एक बाइक और फोन को बरामद कर किया है।
Next Story