हरियाणा

एशियन गेम्स में हरियाणा और पूरे देश के खिलाड़ियों ने दुनिया में जमाई भारत की धाक: कंवरपाल गुर्जर

Shantanu Roy
10 Oct 2023 10:26 AM GMT
एशियन गेम्स में हरियाणा और पूरे देश के खिलाड़ियों ने दुनिया में जमाई भारत की धाक: कंवरपाल गुर्जर
x
यमुनानगर। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि एशियन गेम्स में हमारे खिलाड़ियों का बहुत ही अच्छा प्रदर्शन रहा है। हमारे केंद्रीय खेल मंत्री का यह मानना था कि इस बार हमारे खिलाड़ी 100 से अधिक मेडल जीतकर लाएंगे। हमारे खिलाड़ियों ने उस बात को सच करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने देश के लिए 107 मेडल जीतकर पूरी दुनिया मे भारत की धाक जमा दी है। सभी खिलाड़ियों को उन्होंने शुभकामनाएं और बधाई दी।
उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत से जो करके दिखाया उससे पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा हो गया है। हरियाणा पहले ही खेलों के मामले में बहुत अच्छा कर रहा है और हरियाणा के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के साथ-साथ पूरे देश के खिलाड़ियों ने बहुत बेहतरीन प्रदर्शन किया है। हमे अपने खिलाड़ियों पर गर्व है। जिन्होंने पूरी दुनिया में भारत का परचम लहराया है।
कर्मचारियों ने 3 दिवसीय हड़ताल करने का ऐलान किया है। इस सवाल का जवाब देते हुए कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा जितना उनका वेतन हमारी सरकार ने बढ़ाया आज से पहले पूर्व की सरकारों में किसी ने भी इतना वेतन नहीं बढ़ाया। पूर्व की कांग्रेस की सरकार में 8100 रुपये वेतन उन्हें मिलता था। आज उन्हें 14 हजार रुपए वेतन हमारी सरकार दे रही है। जो की एक रिकॉर्ड बढ़ोतरी है। अगर इसके बाद भी वह संतुष्ट नहीं है तो अलग बात है। अगर उनकी कोई और मांग या कोई समस्या है तो सरकार उस पर निश्चित रूप से विचार करेगी। प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग के लिए अच्छा काम कर रही है।
Next Story