हरियाणा

प्रदेश में सात स्थानों पर किया पौधरोपण, वन विभाग ने मनाया हरियाली महोत्सव

Gulabi Jagat
8 July 2022 1:23 PM GMT
प्रदेश में सात स्थानों पर किया पौधरोपण, वन विभाग ने मनाया हरियाली महोत्सव
x
शिमला: हरियाली महोत्सव के तहत आज शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के सात चिन्हित स्थानों पर भी पौधरोपण किया गया. पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा दिल्ली में हरियाली महोत्सव का आयोजन किया गया. जिसके तहत देश के 75 नगर वनों में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया.
वन विभाग हिमाचल प्रदेश अजय श्रीवास्तव, प्रधान मुख्य अरण्यपाल (वन बल प्रमुख), हिमाचल प्रदेश की अध्यक्षता में (Hariyali Mahotsav celebrated in HP) शिमला वन वृत के पलग में पौधरोपण किया गया. इसके अतिरिक्त बिलासपुर वन वृत के अन्तर्गत करलोटी, धर्मशाला वन वृत के अन्तर्गत सिद्धबाड़ी व कालापुल, मंडी वन वृत के अन्तर्गत सुन्दर वन, सोलन वन वृत के अन्तर्गत दतियार व नाहन वन वृत के अन्तर्गत सतौन में हरियाली महोत्सव के दौरान स्थानीय समुदायों के सहयोग से पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
हरियाली महोत्सव को आयोजित करने का (Hariyali Mahotsav 2022) मुख्य उद्देश्य वनों व वन्यजीवों के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें पेड़ों का महत्व व उनका संरक्षण तथा विश्व में जलवायु परिवर्तन के प्रतिकूल प्रभावों को कम करने में वनों की भूमिका के प्रति जागरूक करना है.
Next Story