हरियाणा

Pinjore: टॉयलेट में लड़कियों की आपत्तिजनक वीडियो बनाने वाले आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

Sanjna Verma
3 July 2024 3:58 PM IST
Pinjore: टॉयलेट में लड़कियों की आपत्तिजनक वीडियो बनाने वाले आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
x
Panchkula पंचकूला: पिंजौर में टॉयलेट में मोबाइल से लड़कियों की आपत्तिजनक वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। वीडियो बनाने वाले दोनों आरोपियों में से एक की पीड़ित लड़कियों ने जमकर धुनाई कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार पिंजौर के प्रिंटिग प्रेस में स्थित टॉयलेट में Toilet Cleaner के डिब्बे में कैमरा चालू करके मोबाइल रखा था। जिससे Toilet यूज करने वाली लड़कियों का आपत्तिजनक वीडियो बनाते थे।
दोनों आरोपी गिरफ्तार
मामले में पुलिस ने महिलाओं की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का आरोप है कि ऑफिस संचालक को जब उसने मामले की जानकारी दी तो उसने Video delete कर दिया। हालांकि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पिंजौर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर धारा 61, 71, 351(2), 354-सी, 120बी और 506 के तहत दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
Next Story