हरियाणा

तूड़े की ट्राली में घुसी पिकअप, 20 लोगों को आई चोटें

Shantanu Roy
19 Oct 2022 6:33 PM GMT
तूड़े की ट्राली में घुसी पिकअप, 20 लोगों को आई चोटें
x
बड़ी खबर
फतेहाबाद। हरियाणा में फतेहाबाद के गांव अहरवां और अयाल्की के बीच बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया। तूड़े से भरी ट्राली में पिकअप जा घुसी। हादसे में 20 लोगों को चोटें आई हैं। जिन्हें इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया गया है कि पिकअप में 23-24 लोग सवार थे। बादलगढ़ निवासी सतपाल ने बताया कि वे मजदूरी करते हैं और धान की कटाई के लिए फतेहाबाद क्षेत्र में आए हुए थे। क्षेत्रों में कटाई के बाद पिकअप में सवार होकर वापस अपने गांव जा रहे थे।
गांव अयाल्की और अहरवां के बीच उनकी गाड़ी के आगे एक तूड़े से भरी ट्राली चल रही थी। ट्राली के चालक ने अचानक से ब्रेक लगा दिए। जिसकी वजह से पिकअप में मौजूद सभी लोग घायल हो गए। जिसके बाद सभी घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौक़े पर पहुंची। पुलिस ने हादसे का शिकार हुई पिकअप गाड़ी और तूडे से भरे ट्रैक्टर ट्रालियां को सड़क से साइड करवाया।
Next Story