हरियाणा

सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत

Kajal Dubey
4 Aug 2022 10:56 PM IST
सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत
x
पढ़े पूरी खबर
रोहतक। झज्जर रोड स्थित जलेबी चौक पर एक 50 व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उसकी मौक पर ही मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। इस संबंध में शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक झज्जर के सुभाष नगर निवासी संदीप ने दी शिकायत में बताया कि वह खेड़ी साध के नजदीक आईएमटी में नौकरी करता था। बुधवार सुबह रात की ड्यूटी करके घर जा रहा था। जब जलेबी चौक पर पहुंचा तो सड़क पर लहूलुहान हालत में एक व्यक्ति पड़ा था। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार रखी थी। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। इसके बाद पीजीआई के डेड हाउस में शिनाख्त के लिए रखवाया है।
Next Story