हरियाणा

सड़क को गड्ढा मुक्त कराने के लिए लोगों का प्रदर्शन जारी, आए दिन हादसे के शिकार हो रहे राहगीर

Shantanu Roy
17 Sept 2022 9:50 PM IST
सड़क को गड्ढा मुक्त कराने के लिए लोगों का प्रदर्शन जारी, आए दिन हादसे के शिकार हो रहे राहगीर
x
बड़ी खबर
यमुनानगर। जिले में सड़कों की खस्ता हाल को देखते हुए आज नाराज लोगों ने सहारनपुर कुरूक्षेत्र मार्ग पर जाम लगाकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दरअसल यमुनानगर में एक ही दिन की बरसात के बाद सड़कों पर दो से तीन फिट के गड्ढे हो गए है। जिसमें रोजाना कोई न कोई गिरकर घायल हो जा रहा है। लेकिन प्रशासन की अनदेखी में लोगों को इन गड्ढों का शिकार होना पड़ रहा है। इसी समस्या को लेकर लोगों का प्रर्दशन जारी है। बता दें कि जिले के गड्ढों में कही-कही दिखने वाली सडक आए दिन लोगों को चोटिल कर रही है। यह सब प्रशासन की अनदेखी के वजह से हो रहा है। दराअसल जिस सड़क पर लोगों ने इक्टठा होकर जाम लगाया। यह सहारनपुर कुरूक्षेत्र मार्ग है और सड़क के ठीक बीच में दो से तीन फिट के गहरे गड्ढे है।
इन गढ्ढ़ों में रोजाना कोई न कोई हादसा हो जाता है। इसलिए आज लोगों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करना शुरू किया है। वहीं लोगों का कहना है कि जबतक उन्हें कोई उचित आश्वासन नहीं मिलेगां। तब तक उनका धरना जारी रहेगा। बता दे कि हाल ही में 15 अगस्त को जब गह मंत्री अनिल विज यमुनानगर के रादौर क्षेत्र में आए थे। तब आनन -फानन में प्रशासन ने इन गड्ढों में मिट्टी और पत्थर भरवा दिए थे। लेकिन अब एक महीना बीत जाने के बाद भी अब तक सड़क को ठीक नही किया गया। इस बारे में न जाने कितनी बार प्रशासन के आगे यह लोग गुहार भी लगा चुके है। लेकिन कोई भी सडक के बारे में नहीं सुन रहा। अब लोगो का कहना है कि जब तक अधिकारी मौके पर आकर लिखित में कोई आश्वासन नहीं देते तब तक लोग जाम नहीं खोलेगे।
Next Story