हरियाणा

पानीपत में आज सामाजिक संगठन के लोग होंगे एकजुट, पहलवानों को देंगे समर्थन

mukeshwari
18 May 2023 8:03 AM GMT
पानीपत में आज सामाजिक संगठन के लोग होंगे एकजुट, पहलवानों को देंगे समर्थन
x

हरियाणा: हरियाणा के पानीपत में आज विभिन्न सामाजिक संगठन एकजुट होंगे। उनका मकसद देश की शीर्ष महिला खिलाड़ियों के शोषण के खिलाफ है। मिनी सचिवालय के गेट पर सभी जुटेंगे। यहां डीसी राष्ट्रपति के नाम अधियाचना सौंपेंगे। मांग पत्र में महिला पहलवानों को जल्द न्याय दिलाने और बृजभूषण को गिरफ्तार करने की मांग की जाएगी।

सभी लोग किसान मजदूर संगठन के नेतृत्व में जिला मुख्यालय के गेट पर पहुंचेंगे। करीब 5 दिन पहले धरने पर बैठी साक्षी मलिक ने देश की जनता से अपील की थी कि 16 मई से देशभर के लोग उनके जिला मुख्यालय जाकर उनके समर्थन में मांग पत्र दें। इससे उनके धरने को समर्थन मिलेगा। उल्लेखनीय है कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने उन्हें न्याय दिलाने के लिए 21 मई तक का समय दिया है।

पहलवानों ने कहा है कि नहीं तो वे इसके बाद कोई बड़ा फैसला लेंगे। संगठनों का कहना है कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर महिला पहलवानों के धरने को 24 दिन हो गए हैं, लेकिन सरकार उनकी आवाज नहीं सुन रही है। महिला पहलवानों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है लेकिन आज अपने साथ हुई दबंगई के लिए न्याय के लिए सड़कों पर हैं।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story