हरियाणा

Road Cross कर रहे लोगो को तेज रफ्तार कार ने कुचला

Sanjna Verma
10 July 2024 9:14 AM GMT
Road Cross कर रहे लोगो को तेज रफ्तार कार ने कुचला
x
पानीपत Panipat: पानीपत में दिखा तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। वहीं हादसे में कार चालक ने 8 से 10 लोगों को कुचला। जिसमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। साथ ही घायलों को इलाज के लिए Panipat के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
बता दें की पानीपत के सिवाह पास रेलिंग क्रॉस करते हुए ये हादसा हो गया। दिल्ली की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे लोगों को कुचल दिया। जिसमें महिलाओं सहित 10 लोगों को चोटें आई हैं। वहीं दो लोगों की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें रोहतक PGI रेफर कर दिया गया। इस घटना के बाद कार चालक मौके से नहीं भागा और घायलों को इलाज के लिए पानीपत के सिविल अस्पताल में लेकर पहुंचा। कार चालक महावीर ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें दिखाई नहीं दिया और रोड क्रॉस कर रहे लोग बिल्कुल नजदीक आ गए। इसके बाद कार नियंत्रित नहीं हुई और ये हादसा हो गया।
फिलहाल घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। घायल अखिलेश्वर ने बताया कि दिल्ली के ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने रोड क्रॉस कर रहे लोगों पर गाड़ी चढ़ा दी। जिस कारण उसकी पत्नी व उसका पैर टूट गया। साथ ही अन्य लोग भी घायल हो गए। घायलों का इलाज Panipat के सिविल अस्पताल में करवाया गया। जबकि दो लोगों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
Next Story