हरियाणा

जीवित लोगों को मृत बनाकर काटी गई पेंशन, एसडीएम कार्यालय पर जबरदस्त प्रदर्शन

Shantanu Roy
14 Sep 2022 4:40 PM GMT
जीवित लोगों को मृत बनाकर काटी गई पेंशन, एसडीएम कार्यालय पर जबरदस्त प्रदर्शन
x
बड़ी खबर
गोहाना। हरियाणा सरकार ने बुढ़ापा,विधवा और विकलांगो की पेंशन सरकारी कागजों में मृत दिखा काटे जाने को लेकर एसडीएम कार्यालय के बाहर पेंशनधारियों ने जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। वहीं प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जो लोग जीवीत उन्हें मृत दिखाकर पेंशन काटी गई है। बता दें कि हरियाणा में बुढ़ापा पेंशन में भारी कमी दिखाई दे रही है। जिसमें हजारों लोगों को सरकारी कागजात में मृत दिखाकर पेंशन काटी गई है। वहीं सरकार यह दावा कर रही है कि दो लाख लोग फर्जी तरीके से पेंशन ले रहे थे। उनकी पेंशन बंद की गई है। फर्जी पेंशन लेने वाले लोगों की लिस्ट तो सरकार ने नहीं दी मगर अब सरकार द्वारा पैंशन काटे जाने के बाद भारी खामियां सामने आ रही है। सरकार ने इन दो लाख लोगों की पेंशन काटे जाने का कारण किसी को मृत,किसी विधवा के पति को जीवित दिखा, आय ज्यादा दिखा कर काट दी। मगर इसका कोई समाधान नहीं हो रहा है। ऐसे में पीड़ितों का उनकी फरवरी मार्च से मृत दिखा कर पैंशन काटी गई है।
हरियाणा में बुढ़ापा पेंशन में भारी कमी दिखाई दी जा रही है। जिसमें प्रदेश भर हजारों जीवित लोगों को सरकारी कागजात में मृत दिखा कर पैंशन काटी गई है। सरकार यह दावा कर रही है दो लाख फर्जी तरीके से पेंशन ले रहे थे। उनकी पेंशन बंद की गई। फर्जी पेंशन लेने वाले लोगों की लिस्ट तो सरकार ने नहीं दी मगर अब सरकार द्वारा पैंशन काटे जाने के बाद भारी खामियां सामने आ रही है। सरकार ने इन दो लाख लोगों की पेंशन काटे जाने का कारण किसी को मृत,किसी विधवा के पति को जीवित दिखा, आय ज्यादा दिखा कर काट दी। मगर इसका कोई समाधान नहीं हो रहा है। ऐसे में पीड़ितों का उनकी फरवरी मार्च से मृत दिखा कर पैंशन काटी गई है। तब से आज तक कई बार अधिकारियों के कार्यालय के चक्कर पर चक्कर काट रहे है।कई बार अधिकारियों के चक्कर काटने के बाद नही कोई समाधान नहीं हो रहा है। वहीं प्रदर्शन कर रहे गांव छिछड़ाना के जीवित मुर्दों ने कहा कि हमारी पैंशन साथ आठ महीने से काट दी गई है। यह अधिकारी बोल रहे कि आप सरकारी रिकार्ड में मृत है। बहुत परेशानी हो रही पैंशन से गुजारा चलता है।वह भी बंद कर दी है।
Next Story