हरियाणा

पार्टी ने किया निष्कासित, आप उम्मीदवार ने निकाय चुनाव में मतदान दौरान ही छोड़ा मैदान

Gulabi Jagat
19 Jun 2022 1:04 PM GMT
पार्टी ने किया निष्कासित, आप उम्मीदवार ने निकाय चुनाव में मतदान दौरान ही छोड़ा मैदान
x
आप उम्मीदवार ने निकाय चुनाव में मतदान दौरान ही छोड़ा मैदान
समालखा से पूर्व विधायक भरत सिंह छोकर को आम आदमी पार्टी ने निष्कासित कर दिया है। बताया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी के चेयरमैन पद के उम्मीदवार भरत सिंह छौक्कर ने मतदान के बीच ही मैदान छोड़ दिया। साथ ही अपना समर्थन चेयरमैन पद के लिए मैदान में उतरे आजाद उम्मीदवार संजय बेनीवाल को दे दिया। वहीं, आम आदमी पार्टी ने भी एक्शन लेते हुए भरत सिंह छौक्कर को पार्टी विरोध गतिविधियों में संलिप्त बता तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है।
इस दौरान छोकर ने कहा कि वह अपनी जीत के लिए इलेक्शन लड़ रहे थे ना कि हारने के लिए। उन्हें अपनी हार 12:00 बजे दिखाई देने लगी तो उन्होंने निर्दलीय चेयरमैन पद प्रत्याशी को समर्थन दे दिया। भरत सिंह छोकर ने कहा कि वह हलके के विधायक रह चुके हैं और अब चेयरमैन पद पर वह हार कर अपनी बेइज्जती नहीं करवाना चाहते थे, इसलिए उन्होंने पहले ही अपना समर्थन संजय बेनीवाल को दे दिया है।



गौर रहे कि वर्ष 1996 में बसपा से राजनीति की शुरुआत करने वाले भरत सिंह छौक्कर ने बाद में कांग्रेस का झंडा उठा लिया। भूपेंद्र हुड्डा की बदौलत 2005 में टिकट मिला और चुनाव भी जीत गए। अगला चुनाव आते-आते उनके नंबर कट गए। 2009 में कांग्रेस ने संजय छोक्कर को टिकट दे दिया। इस बात से वह नाराज हो गए। उन्होंने पार्टी छोड़ दी।



सोर्स: पंजाब केसरी

Next Story