हरियाणा

Paprola: नाके के दौरान एक बाइक सवार को चिट्टे के साथ किया काबू

Sanjna Verma
29 Jun 2024 8:11 PM IST
Paprola: नाके के दौरान एक बाइक सवार को चिट्टे के साथ किया काबू
x
Paprolaपपरोला: नाके के दौरान एक बाइक सवार को चिट्टे के साथ किया काबू: बैजनाथ पुलिस ने National Highway पर नाके के दौरान एक बाइक सवार को चिट्टे के साथ काबू किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान सुमित कुमार निवासी कुंड जोगिंद्रनगर के रूप में हुई है। बैजनाथ के DSP ने बताया कि शुक्रवार को देर शाम पपरोला के समीप ठारू में पुलिस ने नाका लगाया हुआ था। उसी दौरान पालमपुर की तरफ तेज रफ्तार में आ रहे एक बाइक सवार को जांच के लिए रोका गया।
पूछताछ के दौरान वह POLICE के सवालों के संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। बाइक के कागजात मांगने पर वह हड़बड़ा गया। इस पर पुलिस ने जब बाइक की तालाशी ली तो कागजातों के साथ एक पॉलीथीन का पाऊच बरामद हुआ, जिसमें 3.88 ग्राम चिट्टा पाया गया। डीएसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस का यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।
Next Story