हरियाणा

Panipat: तेजाब पान करने वाला युवक अस्पताल में भर्ती

Admindelhi1
14 Oct 2025 10:33 AM IST
Panipat: तेजाब पान करने वाला युवक अस्पताल में भर्ती
x

पानीपत: हरियाणा के पानीपत के हरि सिंह चौक स्थित विजय नगर कॉलोनी में एक युवक ने सोमवार की सुबह अज्ञात कारणों के चलते तेजाब पी लिया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।

एएसआई राम सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंचने पर युवक की स्थिति काफी नाजुक थी। उन्होंने उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने युवक का प्राथमिक उपचार करके उसे रोहतक के लिए रेफर कर दिया। एएसआई राम सिंह ने बताया कि युवक का मोबाइल फोन मौके पर बंद मिला था। जिसे चार्ज पर लगाया गया है। फोन चालू होते ही पुलिस उसके परिजन से संपर्क कर रही है ताकि उन्हें घटना की जानकारी दी जा सके। पुलिस ने बताया कि युवक कुछ बताने की स्थिति में नहीं था जिससे उसके परिवार के बारे में कुछ जानकारी हो सके।

पुलिस युवक की पहचान और घटना के कारणों की जांच में जुटी है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक ने यह कदम किसी पारिवारिक विवाद, आर्थिक परेशानी या मानसिक तनाव के चलते उठाया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के लोगों से भी पूछताछ शुरू कर दी है।

Next Story