हरियाणा

Panipat: बंद कमरे में युवक की मौत, पुलिस ने किया मामला दर्ज

Admindelhi1
20 Oct 2025 4:50 PM IST
Panipat: बंद कमरे में युवक की मौत, पुलिस ने किया मामला दर्ज
x

पानीपत: पानीपत की सैनी कॉलोनी में सोमवार को एक लेबर क्वार्टर से दुर्गंध आने पर इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों ने दुर्गंध की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची किला थाना पुलिस ने जब कमरे का गेट तोड़ा तो अंदर का नजारा देखकर सभी हैरान रह गए। कमरे में एक युवक मृत अवस्था में पड़ा था। थाना प्रभारी श्रीनिवास ने बताया कि शव करीब चार से पांच दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। युवक की उम्र लगभग 26 वर्ष लग रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।

पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है, ताकि मृतक की पहचान हो सके और घटना की सच्चाई सामने आए। प्राथमिक जांच में पुलिस को पता चला कि मृतक इस क्वार्टर में अकेला रह रहा था। कमरे के दरवाजा को तोड़ा तो अंदर युवक का शव जमीन पर पड़ा था। पुलिस ने बताया कि कमरे के बाहर दुर्गंध आई तो लोगों को शक हुआ।

पुलिस ने बताया कि शव की स्थिति देखकर प्रतीत होता है कि मौत कई दिन पहले हुई है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि यह हत्या है, आत्महत्या हैं या कुछ और । फिलहाल किला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Story