हरियाणा

Panipat: प्रेमिका के घर युवक ने की आत्महत्या, जांच शुरू

Admindelhi1
20 July 2026 9:58 AM IST
Panipat: प्रेमिका के घर युवक ने की आत्महत्या, जांच शुरू
x
प्रेमिका के घर मिली युवक की लाश, पुलिस जांच में जुटी

पानीपत: पानीपत सेक्टर-11 में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान दत्ता कॉलोनी निवासी सचिन के रूप में हुई है, जो दो बच्चों का पिता था। सचिन की मौत के बाद उसके परिजनों ने उसकी प्रेमिका नेहा पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाया हैं। परिजनों का कहना है कि नेहा के पहले पति ने भी संदिग्ध हालात में आत्महत्या की थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

दत्ता कॉलोनी निवासी जगत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मृतक सचिन उसका साला था। बीती 18 जुलाई की रात को सचिन के मोबाइल पर नेहा नाम की महिला का फोन आया था, जिसने उसे मिलने के लिए अपने पास बुलाया। फोन आने के बाद सचिन ने अपनी पत्नी को कॉल कर कहा कि वह किसी जरूरी काम से बाहर जा रहा है और कुछ देर बाद वापस लौट आएगा। लेकिन वह वापस नहीं लौटा उसी रात को पुलिस ने जगत सिंह को फोन पर सूचना दी कि सचिन ने आत्महत्या कर ली है।

मौत की खबर सुनते ही परिजन तुरंत नेहा के घर पहुंचे। परिजनों के अनुसार, सचिन की नेहा से करीब डेढ़ साल पहले एक फैक्ट्री में काम करने के दौरान जान-पहचान हुई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के साले जगत सिंह और अन्य परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने नेहा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ओर नेहा से पूछताछ करने की तैयारी है।

Next Story