हरियाणा

Panipat: अवैध संबंध में रोड़ा बनी पत्नी, पति ने मारपीट कर जहर देकर मारने की कोशिश

Tara Tandi
2 April 2025 12:57 PM IST
Panipat: अवैध संबंध में रोड़ा बनी पत्नी, पति ने मारपीट कर जहर देकर मारने की कोशिश
x
Panipat पानीपत: हरियाणके पानीपत में पति ने पत्नी को जान से मारने की8 कोशिश की। पत्नी ने पति पर अन्य महिला के साथ अवैध सम्बन्ध रखने का आरोप लगाया है। जिसका विरोध करने पर उसके पति और सास ने उसे जहर देकर मारने की कोशिश की। महिला की हालत गंभीर होने के चलते वह उपचाराधीन है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता की पहचान नलवा कॉलोनी स्थित ऊझा गेट निवासी 25 वर्षीय ज्योति के रूप में हुई है। जिसने 9 मई 2017 में सुनील से प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ सालों बाद ही से उसके और उसके पति के बीच झगड़े और मारपीट होने लगी थी। सुनील बात–बात पर ज्योति को मारने–पीटने लगा था।
जब बात बिगड़ने लगी ओर सुनील का व्यवहार और भी ज्यादा बेरुखा हो गया तो ज्योति ने सुनील से बात करने की कोशिश की। लेकिन बात बहस के तब्दील हो गई। सुनील व सास शशि ने ज्योति के मुंह में जबरदस्ती जहर की 5–6 गोलियां डाल दी। जहर के असर के कारण वह बेहोश हो गई।
इत्तेफाकन वहां ज्योति की मां अनीता पहुंच गई। जिसने ज्योति की हालत को देख कर उसे तुरंत अस्पताल ले जाने का फैसला किया। ज्योति दो बच्चों की मां है। जिनमें एक बेटा और दूसरी बेटी है। अस्पताल पहुंच कर चिकित्सकों ने बताया कि ज्योति को जहर दिया गया है। हालांकि ज्योति का उपचार किया जा रहा है।
ज्योति की मां ने पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम आसपात पहुंची। चांदनी बाग थाना पुलिस ने ज्योति के होश में आने के बाद उसका बयान दर्ज किया। पुलिस को बयान देते हुए मां अनीता ने बताया कि ज्योति की शादी के करीब 4 वर्षों बाद सुनील का चक्कर किसी ओर महिला के साथ चलने लगा। जिसके परिणामस्वरूप ज्योति के साथ सुनील मार–पीट करता था।
सुनील एक सपा सेंटर चलाता है। उसी सोए सेंटर में उसकी मुलाकात उस महिला से हुई थी। सुनील ओर ज्योति ने प्रेम विवाह किया था। शादी के 4 वर्षों बाद तक अब ठीक था। लेकिन स्पा सेंटर खोलने के बाद से ही उसका व्यवहार बदल गया था। वह ज्योति और बच्चों की तरफ बिल्कुल ध्यान नहीं देता था।
Next Story