हरियाणा

Panipat: साइबर ठगों को खाते देने वाले दो गिरफ्तार

Admindelhi1
23 Feb 2026 8:41 PM IST
Panipat: साइबर ठगों को खाते देने वाले दो गिरफ्तार
x

पानीपत: पानीपत पुलिस टीम ने साइबर ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपियों को राजस्थान से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान राजस्थान के डिडवाना जिले के सुरेश व कमल के रूप में हुई है।

पुलिस अधिकारियाें ने साेमवार काे बताया कि समालखा के वार्ड नंबर सात निवासी नरेश ने दी शिकायत में बताया था कि उसके वॉटसऐप एक पार्ट टाइम जॉब का मैसेज आया। उसने इसके लिए हां कर दी। इसके बाद उसे कहा गया कि आपकी जॉब लग गई है, इसमे एक टॉस्क दिया जाएगा और आपको टास्क पूरा करने पर पैसा मिलेगा। उसने उनके दिए गए बैंक खाते में 34 हजार रूपए ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद पैसे गलत डालने की बात कहकर 90 हजार रूपए और डलवा लिए। वह इनके जाल में फसता चला गया और उनके दिए हुए बैंक खातों में 13 लाख 75 हजार रूपए ट्रांसफर कर दिए। उसको इसके बाद अपने साथ हुई धोखाधड़ी का अहसास हुआ। थाना साइबर क्राइम में नरेश की शिकायत पर बीएनएस की धारा 318(4) के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी जितेंद्र के खाते में सात लाख 11 हजार रूपए ट्रांसफर किए थे। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया था उसने अपना बैंक खाता खुलवाकर चारनवास निवासी सुरेश व कमल को 10 हजार रूपए में बेचा था। पुलिस ने रविवार को आरोपी सुरेश व कमल को राजस्थान से गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया वह लोगों से 10 से 15 हजार रूपए में बैंक खाता लेकर आगे अपने साथी विकास को 50 हजार रूपए में बेच देते थे। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Next Story