हरियाणा

Panipat: चोरों का आतंक, घर से कीमती आभूषण गायब

Admindelhi1
23 Feb 2026 5:40 PM IST
Panipat: चोरों का आतंक, घर से कीमती आभूषण गायब
x

पानीपत: पानीपत सेक्टर 18 में बीती रात चोरों ने एक मकान में घुसकर सोने और चांदी के तमाम कीमती जेवर चोरी कर लिए। घटना उस समय हुई जब परिवार गहरी नींद में था। सुबह जब परिवार वालों की आंख खुली तब चोरी का पता चला, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना सेक्टर 13/17 पुलिस को दी सूचना में किराए के मकान में रह रहे सोनू ने बताया कि सुबह जब उनकी आंख खुली तो देखा कि कमरे का सामान अस्तव्यस्त पड़ा है और अलमारी का दरवाजा खुला हुआ है। चोर बड़ी सफाई से अलमारी में रखे गहने चुराकर ले गए। उसने बताया कि चोर उनकी पत्नी के सोने, चांदी के लाखों रुपए के जेवर चोरी कर ले गए। चोरी का पता चलने के बाद पीड़ित ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सेक्टर 13/17 थाना पुलिस ने सोनू की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद ले रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके।

Next Story