Panipat: पानीपत जेल का निरीक्षण करने पहुंचीं हरियाणा महिला आयोग की प्रमुख

पानीपत: हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन श्रीमती रेनू भाटिया ने गुरुवार को जिला जेल पानीपत का दौरा किया और उन्होंने महिला बंदियों की स्थिती एवं उनको जेल में दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान जेल अधीक्षक संजीव कुमार तथ अन्य अधिकारी मौजूद रहे। चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने महिला वार्ड में जाकर महिला बंदियों से सीधे बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना गया। इस दौरान उन्होने महिला बंदियों के कानूनी अधिकारों, उनके स्वास्थ्य और बच्चों की शिक्षा के संबंध में विस्तार से जानकारी ली गई। श्रीमती रेनू भाटिया ने जेल की किचन का भी निरीक्षण किया और खाने को चैक किया गया। उन्होने महिला बंदियों को दिये जाने वाले खाने की सराहना की।
इस मौके पर चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने कहा कि जेल का उद्देश्य केवल सजा देना बल्कि बंदियों के जीवन में सुधार लाना भी है।
उन्होंने 48 बंदी महिलाओं से भी उनकी समस्याएं जानी उन्होने बताया 25 प्रतिशत महिलाओं ने अपने पति को इस लिए मारा कि उनको किसी ओर से प्यार था। और करीब 12 से 15 प्रतिशत महिलाएं नशा तस्कर के व 15 प्रतिशत 420 फ्रॉड के मामलों में बाद थी जिनको कोई पछतावा नहीं था। उन्होंने बताया कि 48 बंदी महिलाओं में 12 महिलाओं में अस्वस्थ पाई गई। उन्होने जेल प्रशासन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि महिला बंदियों को कौशल विकास से जोडना चाहिये ताकि रिहाई के बाद वे समाज में सम्मानजनक जीवन जी सके।





