हरियाणा

Panipat: बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा के लिए इसराना में रणनीति तय

Admindelhi1
5 Dec 2025 4:54 PM IST
Panipat: बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा के लिए इसराना में रणनीति तय
x

पानीपत: पानीपत के खंड इसराना में कांग्रेस विदेशी मामलों के उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह के नेतृत्व में चल रही सद्भाव यात्रा को लेकर हल्का इसराना के कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। शुक्रवार काे हुई यह बैठक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज सिंह आर्य के द्रोण फार्म हाउस पर हुई, जिसमें यात्रा की तैयारियों और संगठनात्मक रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में यात्रा का प्रबंधन देख रहे उदयवीर पूनिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि सद्भाव यात्रा 12 और 13 दिसंबर को हल्का इसराना क्षेत्र में पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य क्षेत्र में आपसी सदभाव को मजबूत करना, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट करना और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन को सक्रिय करना है, ताकि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाई जा सके।

सदभाव यात्रा 12 दिसंबर को हल्का इसराना के गांव शाहपुर से शुरू होगी। यह यात्रा बुआना लाखु, पुठ्ठर, मांड़ी, पलड़ी, बलाना और नौल्था गांवों से होते हुए इसराना पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम होगा। यात्रा के दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

अगले दिन, 13 दिसंबर को यात्रा का पहला पड़ाव गांव कालखा होगा। इसके बाद यह लोहारी, ओसरी, भालसी, मतलौडा और कवि गांवों से होकर गुजरेगी। दूसरे दिन का रात्रि विश्राम भी इसराना में ही निर्धारित किया गया है।

Next Story