हरियाणा
Panipat: सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी से दूसरी बार रेप, जांच जारी
Tara Tandi
29 Jun 2025 5:38 PM IST

x
Panipat पानीपत : कॉलोनी निवासी किशोरी के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी कोई और नहीं बल्कि किशोरी का सौतेला पिता ही है। पहले भी अगस्त 2024 में किशोरी ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। जिसके बाद आरोपी के सजा के तौर पर जेल में बंद कर दिया गया था।
जिसके बाद आरोपी को 2 माह पहले ही बेल पर छोड़ा गया था। जिसके बाद 20 मई को आरोपी ने फिर से पीड़िता के साथ गलत काम को अंजाम दिया। किशोरी ने फिरसे आरोपी के खिलाफ 25 जून को मामला दर्ज करवाया गया है। शिकायत देते हुए किशोरी ने बताया कि आरोपित ने उसे घर में अकेला पाकर उसका रेप किया। बाद में उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
पुराना औद्योगिक थाना क्षेत्र के अंतर्गत कॉलोनी निवासी महिला ने बताया था कि उसने 12 साल पहले दूसरा विवाह किया था। पहले विवाह से उसकी एक बेटी है। जिसकी उम्र अब 16 वर्ष है। अगस्त 2024 में उसकी बेटी की तबियत खराब होने पर सामने आया कि वह गर्भवती है। जिसकी जांच करने पर पता लगा कि किशोरी का उसके ही सौतेले पिता द्वारा बलात्कार किया गया था।
जिसके बाद आरोपी के खिलाफ थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया गया था। जिसके बाद कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया गया था। अब मई 2025 में वह जेल से बेल पर वापस लौट आया और 20 मई को किशोरी को घर में अकेला देख उसके साथ फिर गलत काम को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कट लिया है। इस मामले में डीएनए जांच के बाद ही मामले की स्पष्टता सामने आ सकेगी। मामले की जांच जारी है।
TagsPanipat सौतेले पितानाबालिग बेटीदूसरी बार रेपजांच जारीPanipat step fatherminor daughterrape for the second timeinvestigation continuesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





