हरियाणा

Panipat: जमीनी विवाद के चलते चली गोलियां, जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार

Tara Tandi
27 Aug 2024 10:51 AM IST
Panipat: जमीनी विवाद के चलते चली गोलियां, जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार
x
Panipat पानीपत: हरियाणा के पानीपत में जमीनी विवाद के चलते आरोपी ने महिला को जान से मारने की नियत से गोली मार दी। गोली लगने के कारण महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसके बाद आरोपी पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।
जिसके बाद परिजन महिला को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे। गोली व गोली के छर्रे लगने से महिला की जान बाल–बाल बच गई।फिलहाल महिला निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। महिला के बड़े बेटे मंदीप ने इसराना थाना पुलिस को मामले की सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस पहले घटनास्थल पहुंची बाद में आसपात्ल।पहुंच कर सभी का बयान दर्ज किया।
शिकायत देते हुए मंदीप ने बताया कि उसके प्लॉट के पास रह रहे आरोपी रामनिवास ने दोनाली से गोली चला कर उसकी माता पर वार कर दिया। जिसमे वह बाल–बाल बच गई। वह ग्वालडा गांव का रहने वाला है। और उसी गांव के मध्य में उसका एक प्लॉट है।
रामनिवास उस प्लॉट को जबरन अपना बता कर उस पर मालिकाना हक जताता रहता है। इसी बात पर वह हमले वाले दिन प्लॉट में जाकर तीन शेड के साथ तोड़फोड़ करने लगा। कारण पूछने पर बताया कि ये उसका प्लॉट है। वह कुछ भी करे जिसके बाद वह तैश के जाकर घर से दोनाली बंदूक निकाल लाया।
रामनिवास ने बंदूक से फायर किया। जिसमे से एक गोली उसकी मां संतरो को लग गई। भाई संदीप भी पास ही खड़ा था। फायरिंग के बाद आरोपी सभी को जाने मारने की धमकी देकर फरार हो गया।पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
Next Story