हरियाणा

Panipat: नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, अवैध अफीम के साथ एक गिरफ्तार

Admindelhi1
1 July 2026 11:43 AM IST
Panipat: नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, अवैध अफीम के साथ एक गिरफ्तार
x
पुलिस की सतर्कता से तस्कर पकड़ा गया

पानीपत: पानीपत पुलिस टीम ने चौटाला रोड पर उत्तराखंड निवासी एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 270 ग्राम अफीम बरामद हुई है। आरोपी की पहचान उत्तराखंड के देहरादून निवासी आकाश ठाकुर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि उनकी टीम सोमवार देर शाम को गश्त के दौरान सिवाह बस अड्डा के पास थी।

टीम को तभी सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक चौटाला रोड पर गौशाला के पास घूम रहा है। युवक के पास मादक पदार्थ होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर युवक को काबू किया।

पूछताछ में उसने अपनी पहचान देहरादून निवासी आकाश ठाकुर पुत्र दिनेश ठाकुर के रूप में बताई। पुलिस ने युवक की तलाशी लेने पर पन्नी में पैक 270 ग्राम अफीम बरामद हुई। थाना प्रभारी सुभाष ने बताया कि आरोपी आकाश ठाकुर के खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर, मंगलवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Next Story