हरियाणा

Panipat: पानीपत पुलिस ने पकड़े दो नशा तस्कर, बरामद स्मैक

Admindelhi1
7 Feb 2026 8:54 PM IST
Panipat: पानीपत पुलिस ने पकड़े दो नशा तस्कर, बरामद स्मैक
x

पानीपत: एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने सनौली कैराना रोड स्थित यमुना बंधा के पास एक बाइक सवार दो नशा तस्करों को 6.46 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान राणा माजरा निवासी मेहरबान व सादा के रूप में हुई है। एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि उनकी एक टीम बीती रात गश्त के दौरान झांबा गांव के अड्डे पर थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली की दो युवक राणा माजरा गांव की और से एक स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर मादक पदार्थ बेचने के लिए सनौली कैराना रोड पर यमुना बंधा के पास आएगे। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम ने सनौली कैराना रोड पर यमुना बंधा के पास नाकाबंदी शुरू कर दी।

कुछ देर पश्चात राणा माजरा गांव की और से दो युवक एक बाइक पर आते दिखाई दिए। युवकों ने पास आने पर पुलिस टीम को देखकर एकदम से बाइक को वापिस मोड़कर भगाने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को मौके पर ही काबू किया। पूछताछ में युवकों ने अपनी पहचान मेहरबान पुत्र यामिन व सादा पुत्र आयुब निवासी राणा माजरा के रूप में बताई। पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मेजिस्ट्रेट इटीओ अमित की मौजूदगी में युवकों की तलाशी ली तो आरोपी मेहरबान की जींस की पेंट की जेब से प्लास्टिक पन्नी में पैक स्मैक बरामद हुई। बरामद स्मैक का वजन करने पर 6.46 ग्राम पाया गया।

इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना सनौली में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पूछताछ के बाद पुलिस ने शनिवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहांं से आरोपी सादा को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया और आरोपी मेहरबान को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Next Story