हरियाणा

पानीपत: बालीवुड में सेट बनाने वालों के जिम्मे पालकी, कोलकाता-ओडिशा से आए कलाकार

Kunti Dhruw
21 April 2022 4:23 PM GMT
पानीपत: बालीवुड में सेट बनाने वालों के जिम्मे पालकी, कोलकाता-ओडिशा से आए कलाकार
x
श्री गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश उत्सव की तैयारियों को लेकर प्रशासन दिनरात लगा हुआ है।

पानीपत: श्री गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश उत्सव की तैयारियों को लेकर प्रशासन दिनरात लगा हुआ है। गुरु ग्रंथ साहब की पालकी आकर्षण का केंद्र रहेगी। मुंबई में बालीवुड के सेट तैयार करने वाले कारीगर ग्रंथ साहब की पालकी को तैयार करने में लगे हैं। इसके साथ ही मुख्य द्वार भी काफी मनमोहक बनाए गए हैं।

सेक्टर 13-17 में 25 एकड़ में पहली बार इतना बड़ा आयोजन किया जा रहा है। इससे पहले श्री गुरु तेग बहादुर का 350वां प्रकाश उत्सव सिरसा में आयोजित किया गया था। अब यह आयोजन इससे भी बड़ा किया जा रहा है। इसके साथ ही शहर की विभिन्न संस्थाएं भी बढ़-चढ़कर साथ दे रही हैं। वीरवार को कार्यक्रम स्थल पर सांसद संजय भाटिया, मेयर अवनीत कौर, डीसी सुशील सारवान मौजूद रहे।मुख्य द्वार को कोलकाता व ओडिशा के कारीगरों ने तैयार किया है। इसमें 500 से ज्यादा कर्मचारी गेट तैयार करने में लगे हुए हैं। यह इतना सुंदर बनाया गया है कि रात के समय तो इंडिया गेट जैसा दृश्य होगा। एलईडी लाइट का प्रयोग किया जाएगा। जिसकी चमक आम लाइटों से काफी तेज होती है। प्रदेशभर के 10 हजार से ज्यादा कर्मचारी देंगे ड्यूटी:

प्रकाश उत्सव में प्रदेशभर के 10 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। इसमें कर्मचारियों का ज्यादातर काम व्यवस्था बनाने व वीआइपी की देखरेख में ड्यूटी होगी। इसमें ज्यादातर आसपास के जिलों से क्लर्क, अकाउंटेंट कर्मचारी बुलाए गए हैं।
ढाई हजार सिलिग फैन देंगे संगत को हवा:

पंडाल में ढाई हजार सिलिग फैन लगाए गए है। संगत को हवा देंगे। 100 बड़े कूलर लगाए जा रहे और 250 टन के एसी लगाए जाएंगे, ताकि 40 डिग्री के तापमान में गर्मी न लगे।
पहले भी किया जा चुका है आयोजन : टेंट ठेकेदार

दिल्ली के टेंट ठेकेदार रुपेंद्र वालिया ने बताया कि 350वां पर्व पर भी हमारे यहां से ही टेंट लगाया गया था। जब कार्यक्रम सिरसा में आयोजित किया गया था। पूरे कार्यक्रम के लिए 550 कारीगर व एक हजार से ज्यादा कामगार लगे हुए हैं।
वर्जन

कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसमें सभी संस्थाओं की अलग-अलग ड्यूटी लगाई गई हैं। काफी बड़ा भव्य आयोजन होगा।

-अवनीत कौर, मेयर, नगर निगम वर्जन

प्रकाश उत्सव में पंजाब व दिल्ली के सीएम को भी निमंत्रण भेजा गया है। यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है। इसमें पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिन्द्र सिंह, परकाश सिंह बादल आदि बड़े नेता शामिल होंगे।

-संजय भाटिया, सांसद


Next Story