हरियाणा

Panipat News: एसबीआइ बैंक में पहली मंजिल पर लगी आग

Bharti Sahu 2
2 Aug 2024 9:34 AM IST
Panipat News: एसबीआइ बैंक  में  पहली मंजिल पर  लगी आग
x
Panipat News: पानीपत, जीटी रोड स्थित एसबीआइ बैंक की पहली मंजिल पर गुरुवार रात 12 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। बैंक के चौकीदार ने मामले की सूचना कंट्रोल रूम में दी।जिस सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय पर गाड़ियां पहुंचने से बैंक में होने वाले ज्यादा नुकसान को भी बचा लिया गया। सूचना मिलते ही दमकल की 2 गाड़िया मौके पर भेजी।आधे घन्टे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नही चल पाया है। सुबह बैंक खुलने के बाद आग के कारणों का पता चल जाएगा।
Next Story