हरियाणा
Panipat: साधु की हत्या से मचा हड़कंप, तख्त पर खून में डूबा मिला शव
Tara Tandi
4 May 2025 1:59 PM IST

x
Panipat पानीपत:- गांव नौल्था में एक साधु की गला काट कर हत्या कर दी गई। मामला जिले के इसराना थाना क्षेत्र का है। जहां से गुजरते हुए किसी राहगीर ने शव को खून से सनी हालत में देख पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचनैलते ही पुलिस मौके कर पहुंची और जांच में जुट गई।
मृतक की पहचान गांव मोहना सिंघना निवासी बाबा सत्यनाथ के रूप में हुई है। जो पिछले 8 वर्षों से पीर बाबा की दरगाह पर रह कर जीवन यापन कर रहे थे। दरगाह नौल्था के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सामने स्थित है। यही बाबा भिक्षा आदि मांग कर जीवन की गुजर–बसर कर रहे थे।
इस दरगाह पर लोगों का आना–जान लगा रहता था। स्थान पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं दर्शन के लिए आते थे। तभी एक राहगीर पीर बाबा के स्थान से होकर गुजरा तो उसकी नजर बाबा के शव पर पड़ी। साधु का शव खून से लथपथ हालत में तख्त पर पड़ा हुआ था।
किसी ने साधु का गला काट कर उनकी हत्या की थी। शव आधा तख्त पर और आधा नीचे लटका हुआ था। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मौके पर पहुंच कर FSL टीम ने भी जांच कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस हत्या के कारण और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। वारदात को लेकर कार्रवाई की जा रही है।
TagsPanipat साधु हत्यामचा हड़कंपतख्त खूनडूबा मिला शवPanipat sadhu murderedcommotion ensuedthrone filled with bloodbody found drownedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





