हरियाणा
Panipat: छात्रों के झगड़े में चली चाकू, दोनों गंभीर रूप से घायल
Tara Tandi
21 July 2025 3:56 PM IST

x
Panipat पानीपत :- के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दो छात्रों के बीच विवाद हो गया। इस विवाद में एक छात्र ने गुस्से में दूसरे छात्र पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों छात्र झगड़े में घायल हुए है। जिन्हें स्कूल स्टाफ ने बीच–बचाव कर रोका और उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
मामला लोहड़ी गांव के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल का है। जहां 11वीं कक्षा का 16 वर्षीय छात्र समीर और 9वीं का 14 वर्षीय छात्र अंश के बीच किसी बात पर झगड़ा शुरू हो गया। दोनों के बीच झगड़ा होते–होते दोनों मारपीट करने लगे।
इसी दौरान छात्रों के बीच के झगड़े ने हिंसक रूप ले लिया। लड़ाई के दौरान समीर ने अंश पर तेज धार चाकू से हमला कर दिया। वहीं अंश ने समीर पर पंच मारने शुरू कर दिए। झगड़े में दोनों युवक घायल हुए है।
जिसके बाद अन्य विद्यार्थियों ने स्कूल स्टाफ को सूचना दी। सूचना मिलते हो शिक्षक मौके पर पहुंचे और दोनों के बीच हो रहे विवाद को रोक। जिसके बाद घायल होने के कारण उन्हें सिविल अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया।
इसराना थाना प्रभारी महिपाल ने बताया कि स्कूल के तरफ से दो छात्रों के बीच हुए विवाद की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके कर पहुंच कर जांच की गई। छात्रों को फिलहाल अस्पताल पहुंचाया गया है। अभी किसी पक्ष की तरफ से शिकायत सामने नहीं आई है। यदि किसी भी पक्ष की तरफ से मामला दर्ज करवाया जायेगा तो करवाई की जाएगी।
TagsPanipat छात्रों झगड़ेचली चाकूदोनों गंभीर रूप घायलPanipat students fightknife attackboth seriously injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





