हरियाणा
Panipat: तेज रफ्तार बोलेरो ने मारी सीधी टक्कर, हादसे में महिला की मौत
Admindelhi1
7 July 2025 6:43 PM IST

x
पानीपत: पानीपत में NH-44 पर तेज रफ्तार बोलेरो ने एक महिला और उसके बेटे को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद नीचे गिरी महिला को बोलेरो ने कुचल दिया। हादसे होते ही राहगीरों ने कार चालक को दबोच लिया। वहीं घायल महिला को उसका बेटा अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक महिला के बेटे कृष्णपुरा निवासी बलजिंद्र सिंह ने बताया कि उसकी 65 वर्षीय मां स्वर्ण कौर ने गांजबड़ के पास एक फैक्ट्री में काम करती थी। रविवार की शाम करीब 5 बजे वह अपनी मां के साथ गांजबड़ गांव के पास जीटी रोड पर घर आने के लिए खड़े थे। तभी तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। कार चालक ने नीचे गिरी उसकी मां को कुचलते हुए आगे निकल गया। मौके पर मौजूद लोगों ने चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
TagsपानीपतNH-44तेज रफ्तारबोलेरोसीधी टक्करहादसेमहिलामौतPanipathigh speedBolerodirect collisionaccidentwomandeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





