हरियाणा
Panipat: बुआ के लिए चाय बनाते समय गैस सिलेंडर फटा, 3 घायल
Tara Tandi
28 Sept 2025 4:48 PM IST

x
Haryana हरियाणा हरियाणा के पानीपत स्थित थाना चांदनी बाग की विद्यानंद कॉलोनी 3 बच्चे रसोई में बुआ के लिए चाय बना रहे थे। तभी सिलेंडर में धमाका हो गया, जिसमें 3 मासूम बुरी तरह से झुलस गए। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग इक्ट्ठा हो गए। परिजनों ने तीनों बच्चों को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर बच्चों की हालत नाजुक है। चिकित्सकों ने बताया कि तीनों बच्चे 30 से 50 फीसदी तक झुलसे हुए हैं।
विद्यानंद कॉलोनी के मोहित ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करते हैं। उनके घर में तहखाना बना हुआ है, जिसमें उनकी रसोई है। उनके तीन बच्चे दो बेटी 12 वर्षीय खुशी, 10 वर्षीय रिया और सात साल का बेटा विराज है। शनिवार को मोहित की बहन मिलने के लिए उनके घर पर आई थी। दोपहर को खुशी अपनी बुआ के लिए चाय बनाने के लिए रसोई में चली गई। रिया और अर्जुन भी उसके साथ ही चले गए। उसी समय अचानक धमाके के साथ सिलेंडर फट गया, जिससे तीनों बच्चे आग की चपेट में आ गए।
बच्चों ने शोर मचाया तो तुरंत परिजनों ने रसोई में पहुंचकर तीनों बच्चों को बाहर निकाला और उन्हें जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू कर दिया। चिकित्सकों ने बताया कि एक बच्ची 30 प्रतिशत, एक 40 और बेटा करीब 50 फीसदी तक झुलसा हुआ है। तीनों को बर्न वार्ड में रखा गया है। आग की चपेट में आने से उनके चेहरे और हाथ सबसे अधिक झुलसे गए हैं, जिससे बच्चों को बोलने में भी दिक्कत आ रही है।
TagsPanipat चाय बनाते समयगैस सिलेंडर फटा3 घायलGas cylinder explodes while making tea in Panipat3 injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





