हरियाणा

Panipat: युवती की गुमशुदगी से परिजनों में हड़कंप

Admindelhi1
21 Aug 2025 6:22 PM IST
Panipat: युवती की गुमशुदगी से परिजनों में हड़कंप
x

पानीपत: पानीपत के गांव भंडारी में एक 19 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। पीड़ित के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस को युवती का कोई सुराग नहीं लग पाया है। लापता युवती के पिता ने बताया कि उनकी बेटी पढ़ी-लिखी है और मोबाइल फोन का उपयोग करती थी। वह दिनभर मोबाइल पर समय बिताती थी। जब परिवार ने इस बारे में पूछा तो उसने पढ़ाई का हवाला दिया। परिवार ने उस पर विश्वास कर लिया।

20 अगस्त को उनकी बेटी किसी काम का बहाना बनाकर घर से निकली। शाम तक जब वह वापस नहीं लौटी तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों से भी संपर्क किया, लेकिन कहीं पता नहीं चला। इसके बाद परिवार ने मतलौडा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने युवती की तलाश शुरू कर दी है।

क्षेत्र में महिलाओं और लड़कियों के लापता होने के मामले कम होने का नाम ही नहीं ले रहे है। फिलहाल थाना मतलोड़ा में युवती के गायब होने का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Next Story