हरियाणा
Panipat: युवक की संदिग्ध मौत पर परिजनों का हंगामा, पुलिस पर मारपीट का आरोप
Tara Tandi
5 May 2025 3:46 PM IST

x
Panipat पानीपत : एक युवक का शव मिलने पर परिजनों ने हरियाणा पुलिस पर ही हत्या का आरोप लगा दिया। मामला पानीपत के क्षेत्र सनौली का है। जहां स्थित टोल प्लाजा के पास कांस्टेबल द्वारा युवकों के साथ मारपीट करने के साथ–साथ रुपए आदि छीनने के आरोपी लगाए गए है।
परिजनों द्वारा पुलिसकर्मियों पर आरोप लगाया गया है कि तीन कांस्टेबल ने दो सगे भाइयों के साथ ऑटो से उतार कर मारपीट की, साथ ही उनके पास मौजूद रुपए आदि छीन लिए। एक भाई को पुलिस ने थाने में बंद कर दिया। वहीं दूसरा जब भागने लगा तो उसका पीछा किया गया। जिसके बाद दूसरा भाई पूरी रात गायब रहा। पुलिस से पूछने पर बताया गया कि वह भाग गया है। जबकि सुबह युवक का शव सनौली पुलिस चौकी के पास यमुना पुल के नीचे पड़ा मिला।
मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के कांधला निवासी विजय के रूप में हुई है। जिसका छोटा भाई अजय ने बताया कि वह कुरुक्षेत्र से कांधला जा रहे थे। लेकिन जब वह पानीपत के सनौली क्षेत्र में पहुंचे तो वहां टोल प्लाजा पर ड्यूटी पर तैनात सनौली थाना के कांस्टेबल ने उन्हें ऑटो से उतार लिया, और मारपीट शुरू कर दी।
तीन कांस्टेबल ने उन्हें बुरी तरह से मारने पीटने के बाद उनसे रुपए आदि भी छीन लिए। अजय के पास कुल 15000 रुपए थे। जो कांस्टेबल ने ले लिए। मौका मिलते ही विजय कांस्टेबल के चंगुल से भाग निकला। इस बीच अजय को थाने में बंद कर कांस्टेबल विजय का पीछा करने लगे। साथ ही इनके पिता अजब सिंह को भी थाने में बुला लिया गया।
पुलिसकर्मियों ने पिता से भी रुपए मांगे। जिसके बाद अजय को छोड़ दिया गया। लेकिन विजय का कहीं कोई खबर नहीं थीं। पूछने पर पुलिस ने बताया कि वह भाग चुका है।जिसके बाद सभी उसे रात भर तलाशते रहे। लेकिन वह भी मिला। जिसके बाद सुबह विजय का शव यमुना पुल के नीचे पड़ा मिला।
जिसके बाद परिजनों ने पुलिस पर विजय की हत्या का आरोप लगाया। परिजनों ने सड़क कर बैठ कर रोड जाम कर दी। मामले को लेकर डीएसपी नरेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों युवकों को युवती के साथ छेड़छाड़ करने के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। आरोपों के आधार पर कांस्टेबल के खिलाफ जांच–पड़ताल की जाएगी। इलाके में लगे सीसीटीवी भी खंगाले जायेंगे, ताकि सच सामने आ सके। आरोप सिद्ध होने पर निसंकोच कार्यवाई की जाएगी।
TagsPanipat युवक संदिग्ध मौतपरिजनों हंगामापुलिस मारपीट आरोपPanipat youth dies under suspicious circumstancesfamily members create ruckuspolice assault allegationsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





