हरियाणा

Panipat: फेसबुक की दोस्ती पड़ी भारी, ठग महिला ने युवक के साथ की 1 करोड़ की ठगी

Admindelhi1
12 Jun 2025 12:40 PM IST
Panipat: फेसबुक की दोस्ती पड़ी भारी, ठग महिला ने युवक के साथ की 1 करोड़ की ठगी
x

पानीपत: पानीपत शहर की दीनानाथ कॉलोनी के रहने वाले युवक को एक अनजान महिला ने फेसबुक और फिर वॉट्सऐप पर बातचीत कर अपने झांसे में लिया। 40% अधिक मुनाफे का लालच देकर युवक से तीन महीनों में 1 करोड़ 16 लाख रुपए से अधिक की राशि हड़प ली। इसके बाद न ही मुनाफा मिला और न ही लगाए गए रुपए वापस मिले। जिसके बाद युवक को खुद के साथ हुई ठगी का पता लगा। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।

साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में मुकेश कुमार ने बताया कि वह दीनानाथ कॉलोनी का रहने वाला है। उसके फेसबुक पर अदिति शर्मा नाम की लड़की की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। जिसे उसने स्वीकार कर लिया था। अदिति से फेसबुक पर बातें होने लगी। कुछ समय बाद ही अदिति ने अपना वॉट्सऐप नंबर शेयर कर दिया।

महिला के झांसे में आया युवक

इस बातचीत के दौरान महिला ने कहा कि वह उनके पास पैसे इंवेस्ट करें। उसे 40% प्रतिमाह लाभ मिलेगा। महिला की बातों के झांसे में आकर उसने 24 फरवरी को एक बार 15 हजार रूपये और दूसरी बार 4 हजार रूपये 999 रूपये भेज दिए। 26 फरवरी को उसके खाते में 4 हजार 950 रूपये वापस मिल गए। जिससे उसका उन पर विश्वास बन गया और उनके झांसे में आता चला गया।

बाद में समझ आया ठगी हो चुकी

इसके बाद उसने अपने खुद के खाते के अलावा, दोस्तों, परिजनों के खातों से अलग-अलग समय में 1 करोड़ 16 लाख 700 रुपए भेज दिए। ये राशि 24 फरवरी से 31 मई तक भेजी गई। इसके बाद न ही उसे कोई मुनाफा मिला और न ही उसके रुपए वापस मिले। अदिति से भी संपर्क टूट गया। तब उसे खुद के साथ हुई ठगी का पता लगा।

Next Story