हरियाणा

पानीपत क्रिकेट अकादमी का शानदार प्रदर्शन, सीरीज पर कब्जा

Admindelhi1
7 Nov 2026 11:38 AM IST
पानीपत क्रिकेट अकादमी का शानदार प्रदर्शन, सीरीज पर कब्जा
x
आरजे इंटरनेशनल सीरीज का खिताब पानीपत क्रिकेट अकादमी के नाम

सोनीपत: गन्नौर के शेखपुरा स्थित यूनिक क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित आरजे इंटरनेशनल क्रिकेट सीरीज में पानीपत क्रिकेट अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए युवराज सिंह क्रिकेट अकेडमी को लगातार तीन मुकाबलों में हराकर सीरीज पर शुक्रवार को 3-0 से कब्जा किया।

विजेता टीम ने तीनों मैचों में पानीपत अकेडमी के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल और टीम तालमेल का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर भाजपा नेता एवं समाजसेवी रोहित त्यागी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और विजेता टीम को पुरस्कार व ट्राफी भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेलों से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित होती है। हरियाणवी कलाकार योगी दहिया, हैंडीकैप क्रिकेट अकेडमी के महासचिव अशोक शर्मा और एंकर अरुण गोस्वामी मुख्य रूप से मौजूद रहे। उन्होंने विजेता टीम को बधाई देते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान कोच रमाकांत जांगड़ा, अनिल कुमार, अमित सरोहा और देवेंद्र सहित अन्य खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Next Story