
x
एक आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने डेयरी मालिक की हत्या के मामले को सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के कंसूरी निवासी तारा सिंह उर्फ आशीष के रूप में हुई है, जो वर्तमान में शहर की जवा कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था।
मृतक जल सिंह के बेटे मनीष ने तहसील कैंप पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके घर से 50 मीटर दूर उनकी डेयरी है। उनके पिता जल सिंह डेयरी में ही सोते थे।
Next Story





